उद्धव पहली बार कांग्रेस को देंगे वोट, मातोश्री में खुद किया ऐलान, जानें किसे मिलेंगे ठाकरे फैमिली के मत?

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शायद पहली बार अपने राजनीतिक शत्रु से मित्र बनी कांग्रेस पार्टी को वोट देंगे। यह 2019 के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में आए बदलाव का प्रतिबिंब है। एक ऐसा साल जिसमें राजनीतिक दलों को अपने सहयोगियों क

4 1 15
Read Time5 Minute, 17 Second

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शायद पहली बार अपने राजनीतिक शत्रु से मित्र बनी कांग्रेस पार्टी को वोट देंगे। यह 2019 के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में आए बदलाव का प्रतिबिंब है। एक ऐसा साल जिसमें राजनीतिक दलों को अपने सहयोगियों को बदलते हुए देखा गया। विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने मुंबई अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से मैदान में उतारा, यह सीट उस क्षेत्र को कवर करती है जहां उद्धव ठाकरे एक मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की सात अन्य सीटों के साथ-साथ मुंबई की सभी छह सीटों के लिए 20 मई को मतदान होगा। महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी को 21, कांग्रेस को 17 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, मुंबई नार्थ सेंट्रल सीट से मिला टिकट, जानें कौन

वर्षा गायकवाड़ को देंगे वोट
पूर्व मुख्यमंत्री का निवास मातोश्री वांड्रे (बांद्रा) पूर्व विधानसभा क्षेत्र में है। यह क्षेत्र मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कि मैं वर्षा गायकवाड़ को वोट देने जा रहा हूं, क्योंकि वह यहां मुंबई उत्तर मध्य से चुनाव लड़ रही हैं। महाविकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगियों के बीच हुए सीट-बंटवारे के फॉर्मूले के तहत कांग्रेस उत्तर मध्य सहित मुंबई की दो लोकसभा सीटों पर जबकि शिवसेना (यूबीटी) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


महाराष्ट्र की परभणी लोकसभा सीट पर संजय जाधव जड़ेंगे हैट्रिक या महादेव जानकर मारेंगे बाजी? समझें समीकरण

पहली बार लड़ रही हैं गायकवाड़
अविभाजित शिवसेना और कांग्रेस ने 2019 में महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन बनाया था, इससे पहले शिवसेना और कांग्रेस राजनीतिक और वैचारिक प्रतिद्वंद्वी थे। जून 2022 में शिवसेना में विद्रोह के बाद उनकी गठबंधन सरकार गिर गई थी। मौजूदा कांग्रेस विधायक और राज्य की पूर्व मंत्री गायकवाड़ ने मातोश्री में ठाकरे से मुलाकात की और चुनाव में उनका समर्थन मांगा। यह गायकवाड़ का पहला लोकसभा चुनाव होगा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

लड़की का चक्कर, दोस्त के लिए दुश्मनी और खौफनाक साजिश... ऐसे पकड़ा गया गोल्ड मेडलिस्ट रेसलर

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now